फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोलह दिसंबर की रात को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के गेट संख्या एक के सामने वाली गली में मंदिर के पास नवजात को फेंकने के मामले में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। एसएसपी ने जांच अधिकारी भी नामित कर दिया है। अमर उजाला द्वारा बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए शुरू की गई मुहिम को एक बड़ी कामयाबी आज मिली है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने कई प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के बच्चा वार्ड में इस नवजात को 16 दिसंबर की रात को 9-50 पर भर्ती कराया था। इसका एक हाथ कुत्तों ने पूरी तरह से खा लिया है। उसी दिन से नवजात का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। अब बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। रविवार को पुलिस ने भी इस मामले में 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाबाद थाने के एसआई विपिन को जांच अधिकारी बनाया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने पड़ताल भी शुरू कर दी है। रविवार को मेडिकल कालेज के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गईं। पुलिस ने भले ही देर से जांच शुरू की है लेकिन अब एक उम्मीद जगी है कि इस नवजात को न्याय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें