फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुसकर हमला, मारपीट, छेड़खानी में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में महिला के घर में घुसकर हमला करने, उसकी बेटी से छेड़खानी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना 17 मई की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विकास यादव, आकाश यादव, सुनीता और अर्चना ने गाली-गलौज कर धमकाया। विरोध करने पर वे लाठी, डंडे लेकर घर में घुस आए। पीड़िता, उसके बेटे, उसकी देवरानी व रिश्तेदार को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। कोर्ट के आदेश पर सीपरी बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें