फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लेखपाल को लूटने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में लेखपाल को लूटने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर लेखपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
पैरामेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले अतुल प्रताप सिंह मोंठ तहसील में लेखपाल हैं। बृहस्पतिवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे वह तहसील से घर वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान पारीछा प्लांट के पास हाईवे पर अपने आठ-दस साथियों के साथ आए बुढ़ावली निवासी मोंटी यादव उर्फ हरीशंकर ने दो कारें सामने लगाकर लेखपाल को रोक लिया था। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए छह हजार रुपये नकद, दो मोबाइल व दस्तावेज लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोंटी यादव समेत उसके आठ-दस साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी ने क्षेत्र में रंगदारी दिखाने के लिए घटना को अंजाम दिया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें