फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खाते पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बैंक खाते के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक नियाज खान ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि समन्वय पोर्टल से प्राप्त म्यूल खाते की जानकारी के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते का सत्यापन किया गया। जांच पाया गया कि संबंधित खाते के संबंध में समन्वय पोर्टल पर साइबर फ्रॉड की एक शिकायत दर्ज है। जांच में सामने आया कि साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इस खाते में जमा हुई थी तथा बाद में उसे हस्तांतरित किया गया था। पुलिस ने खाताधारक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें