फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धमकाकर कोरे स्टांप पर कराए हस्ताक्षर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम खरकामाफ निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र सत्येंद्र सिंह 6 अगस्त को शाम लगभग 6 बजे खेत में दवाई छिड़कने वाली मशीन लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही जगन्नाथ, बालादीन, मिथिलेश व डालचंद्र ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने सत्येंद्र से कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें