फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिव्यांग मासूम की हत्या के आरोपी बालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिव्यांग मासूम के निजी अंग समेत शरीर को दांतों से चबाकर मार डालने के आरोपी बालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना जखौरा के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 10 वर्षीय बेटा जन्म से दिव्यांग है। वह न तो खड़ा हो पाता, न ही चलफिर पाता था। 1 अप्रैल शाम को जब उसका पुत्र घर पर लेटा था। तभी गांव का एक बच्चा आया और उसने चारपाई पर लेटे उसके पुत्र के निजी अंग को दांतों से चबा लिया। साथ ही शरीर में कई अन्य जगह पर भी काटकर लहूलुहान कर दिया। तभी अन्य लोग पहुंच तो बालक मौके से भाग गया। बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से झांसी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें