संवाद न्यूज एजेंसी
नाराहट/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों में 20 घंटे तक बिजली ठप रही। ग्रामीणों को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ा।
बिरधा विद्युत सब स्टेशन में स्थापित नाराहट फीडर से तीन दर्जन से अधिक गांव को बिजली मिलती है। बुधवार रात में अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते फीडर ट्रिप हो गया। अवर अभियंता केके वर्मा के नेतृत्व में लाइनमैन की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की, लेकिन सुबह तक फाल्ट नहीं मिला। शाम को बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट खोजा और सुधारना शुरू किया। इस दौरान 20 घंटे तक ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं, गर्मी व मच्छरों का प्रकोप सहना पड़ा।
-
ग्राम सरखड़ी के पास हाईटेंशन लाइन टूट गई थी, जिसके चलते बिजली बाधित रही। तार जोड़कर बिजली सुचारु कराई जा रही है।
-केके वर्मा, अवर अभियंता, बिजली।