फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बालू घाट पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। टेहरका बालू घाट पर एलएनटी चालक को गोली लगने ओर मशीन को क्षतिग्रस्त किए जाने वाले मामले में पुलिस ने बालू घाट कैशियर की तहरीर पर आठ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन

थाना के टेहरका बालू घाट पर बुधवार को खनन को लेकर ग्रामीणों और पट्टा धारक के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों की ओर से की गई फायरिंग में एलएनटी चालक को हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना में पट्टा धारक शिवा कंस्ट्रक्शन के कैशियर आशू सिंह पुत्र गगन सिंह निवासी सरतगढ जिला गंगानगर राजस्थान के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आठ ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को रिंकू राजपूत, राहुल राजपूत, बब्बू राजपूत, गोरे राजपूत, निवासी बिलाटी खेत, रामगोपाल, राजा, गणेश निवासी टेहरका, राघवेंद्र राजपूत निवासी ग्यासी पूछ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें