फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे ने निरस्त किया ट्रैफिक ब्लाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पैदल ऊपरगामी पुल पर गार्डर लांच करने के लिए 7 अप्रैल एवं 14 अप्रैल को ब्लॉक लिया जाना था लेकिन, रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह कार्य स्थगित कर दिया। ब्लॉक स्थगित किए जाने की वजह से अब यहां कोई ट्रैफिक नहीं रुकेगा। रेल अफसरों के मुताबिक इस कार्य की वजह से साढ़े पांच घंटे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना था। रेल प्रशासन की ओर से ब्लाॅक लिए जाने संबंधी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई थीं लेकिन, काम आरंभ होने से ठीक एक दिन पहले रेल प्रशासन ने अचानक से यह कार्य अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया। यह कार्य स्थगित करने की कोई वजह नहीं बताई गई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उक्त अवधि में कोई भी रेलगाड़ी ब्लॉक के चलते प्रभावित नहीं होंगी। इन सभी गाड़ियों का पूर्ववत संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें