फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शिक्षक स्कूल में देख रहा था अश्लील वीडियो, छात्र ने देख लिया तो हुआ आग-बबूला... बच्चे की कर दी पिटाई

Sat, 28 Dec 2024 10:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पूंछ (झांसी)

सार

पुलिस ने पिता जयप्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका आरोप है कि शिक्षक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। बच्चे ने जब उसे देख लिया तो वह भड़क गया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को कस्बा पूंछ के डिवाइन लाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा-दो के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


कस्बा पूंछ के तालाब मोहल्ला निवासी जयप्रकाश यादव ने पूंछ पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसका 8 वर्षीय बेटा विद्यालय में पढ़ने गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम काशीपुरा निवासी शिक्षक कुलदीप यादव कक्षा में बैठे हुए थे।

विज्ञापन

कुलदीप यादव मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा शिक्षक से बात करने पहुंचा तो उसने आपत्तिजनक वीडियो देख लिया। जिस पर शिक्षक आग-बबूला हो गया और उसने उसके पुत्र को पीट दिया। जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने जयप्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें