फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। बीते दिनों कस्बा में एक विवाह घर के सामने रोडवेज बस की टक्कर से एक आपे में बैठी सवारियां घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान आपे चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अमर सिंह ढीमर निवासी महेवा खेरा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके बहनोई उत्तम निवासी करइयनपुरा चिरगांव में आपे चलाते थे। वह 17 मार्च को चिरगांव से झांसी के लिए सवारी भरकर जा रहे थे। तभी मेंहदी गार्डन के पास सामने से आ रही रेाडवेज बस के चालक ने आपे में टक्कर मार दी। जिससे आपे में सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जहां पर चालक उत्तम की मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें