फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीखने के दौरान कार बेकाबू, दो बाइकें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे किले के पास कार चलाना सीख रहे युवक से वाहन अनियंत्रित हो गया। किले के सामने की ढाल उतरते हुए कार मिर्नवा चौराहे जा पहुंची। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

मोंठ के बम्हरौली निवासी राजेश कुमार कुछ दिन पहले कार खरीदने के बाद उसे चलाना सीख रहा था। मंगलवार शाम परिजनों के साथ ढाल से कार नीचे उतारने की प्रैक्टिस करने किला पहुंच गया। ढाल उतरते समय उसने कार बंद कर दी। इससे ब्रेक ने भी काम करना बंद कर दिया और कार बेकाबू हो गई। कार सीधे मिनर्वा चौराहा स्थित दवाई की दुकान की ओर पहुंची। कार को तेज रफ्तार में आता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दुकान के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिल कार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। दवाई की दुकान के बाहर लगे खंभे से टकराने से कार ठहर गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें