फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jhansi: कुत्ते को बचाने में ट्रक में घुसी कार, तीन दोस्तों की मौत; सगाई समारोह से लौट रहे थे

Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बबीना (झांसी)

सार

हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कार चालक आगे चल रहे ट्रकों को ओवरटेक कर रहा है। इसी समय सड़क पर कुत्ता आ जाता है।
विज्ञापन
झांसी में तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बडौरा में पेट्रोल पंप के पास मगलवार शाम 5:45 बजे कुत्ते को बचाने की कोशिश में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार आगे चले रहे ट्रक से टकराकर पास के मैदान में खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चिस्गांव निवासी करन विश्वकर्मा, प्रद्युम्न यादव और प्रद्युम्न सेन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया (सुल्तानपुर) के करन की मंगलवार को ललितपुर में सगाई थी। वह अपने दोनों दोस्तों के साथ कार से घर लौट रहा था। जैसे ही वे बड़ौरा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी कार के सामने कुत्ता आ गया और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला। तीनों दोस्तों की उम्र 25-26 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखा... आगे निकलने की होड़
हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कार चालक आगे चल रहे ट्रकों को ओवरटेक कर रहा है। इसी समय सड़क पर कुत्ता आ जाता है। इससे बचने के लिए वह कार को सीधे हाथ पर कट मारता है। इसी जल्दबाजी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें