फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मौत का तांडव: कंटेनर में जा घुसी कार, उड़ गए परखच्चे, दोस्त की सगाई से लौटते वक्त हादसा; दो की मौत

Fri, 20 Oct 2023 08:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

खड़े कंटेनर में पीछे कार जा घुसी। इस हादसे में कार सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक समेत दो की मौत हो गई। दोस्त के साथ सगाई समारोह से लौटते वक्त हादसा हो गया। 
विज्ञापन
झांसी-ललितपुर हाइवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-ललितपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह गणेशपुरा के पास भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी आ गई। इससे कार सड़क पर खड़े कंटेनर के पीछे जा घुसी। हादसे में कार की छत उड़ गई। कार सवार सिक्योरिटी एजेंसी मालिक समेत दो की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हाल में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ओरछा गेट के छनियापुरा निवासी राहुल पाखरे (28) पुत्र विपिन पाखरे के मौसेरे भाई की बृहस्पतिवार को सागर में सगाई थी। इसमें शामिल होने के बाद राहुल अपने दोस्त सिक्योरिटी एजेंसी संचालक संजीव शर्मा (50) पुत्र हरविलास निवासी ग्वालियर के साथ कार से वापस लौट रहा था। कार अजय तोमर निवासी मुरैना चला रहा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार भोर करीब 4:45 बजे बबीना के गणेशपुरा के पास पहुंचे, उसी दौरान अजय को झपकी आ गई। सड़क पर कंटेनर खड़ा था। अजय कार संभाल नहीं पाया और कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। चारों कार के अंदर बुरी तरफ फंसे हुए थे। किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


लेकिन, तब तक राहुल और संजीव की मौत हो चुकी थी। जबकि अजय एवं सिद्धार्थ श्रीवास्तव निवासी जालौन को गंभीर चोट आ गई। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक, कंटेनर पंक्चर हो गया था। ड्राइवर-क्लीनर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। तभी पीछे से एक कार टकरा गई।

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
हादसे के कुछ देर बाद ही पुलिस ने परिजनों को हादसे के बारे में बताया। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में राहुल सबसे छोटा था। पिता विपिन ओरछा गेट के पास सीमेंट की एजेंसी चलाता था। वहीं, ग्वालियर निवासी संजीव के पिता हरिविलास शर्मा सेना में कैप्टन थे। संजीव अब शर्मा सर्विस सिक्योरिटी के नाम से एजेंसी चलाते थे। घटना के बाद ड्राइवर ने फोन कर घरवालों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद मामेरे भाई कमल किशोर, साला प्रदीप थापक समेत अन्य परिजन रोते बिलखते हुए झांसी पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें