थाना क्षेत्र के ग्राम घिसौली के निकट हाईवे पर कार के पलटने से उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।
लखनऊ से ललितपुर को जा रही गाड़ी क्रमांक यूपी-32 एचएच 7474 बबीना में घिसौली के निकट हाईवे पर जानवर को बचाते हुए सड़क से उतरकर पलट गई। इससे कार सवार चार लोगों में 27 वर्षीय बिजेन्द्र रस्तोगी पुत्र कौशलेंद्र रस्तोगी निवासी लखनऊ बुरी तरह जख्मी हो गया। बाकी को मामूली चोट आई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, यहां हालत बिगड़ने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।