फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: नदी में गिरी कार, साले और बहनोई की मौके पर मौत, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे दोनों

Fri, 05 Feb 2021 11:37 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कार असंतुलित होकर सीधे नदी में गिर गई। मौके पर ही साले और बहनोई की मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस ने कार से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना मऊरानीपुर के धकरवारा निवासी मुदित तिवारी गुरसराय के रहने वाले सतन कुमार अग्रवाल की गाड़ी चलाते थे। बृहस्पतिवार की शाम मुदित अपने बहनोई बल्लन के साथ टोड़ीफतेहपुर निवासी मित्र के यहां जन्मदिन पार्टी में गए थे। शुक्रवार तड़के मुदित व बल्लन कार में सवार होकर गुरसराय लौट रहे थे। टोड़ीफतेहपुर के पास अचानक राजापुर मोड़ पर कार असंतुलित होकर सीधे पथराई नदी में जा गिरी। 

क्रेन से कार को निकाला बाहर 
आवाज सुनकर ग्रामीण नदी की तरफ भागे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने उपचार से पहले ही मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें