फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर महिला से बलात्कार

Wed, 08 Jul 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने मजदूर महिला को जंगल में बंधक बनाकर बलात्कार किया। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिला बांदा निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ अहमदाबाद में मजदूरी करती है। तीन मई की सुबह वह अहमदाबाद से झांसी रेलवे स्टेशन पर आई। बांदा जाने वाली ट्रेन में समय होने की वजह से वह स्टेशन के बाहर एक दुकान पर आकर चाय पीने लगी। तभी रक्सा के गांव मवई निवासी राजेंद्र पाठक पुत्र स्वामी प्रसाद पाठक उसके पास आकर बैठ गया। बातों के झांसे में लेकर वह उसे रक्सा ले गया, जहां तीन दिन बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

गांव में मामला खुलता देख वह उसे अहमदाबाद की ट्रेन में बैठाने की कहकर निकला और रास्ते में जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। किसी तरह चंगुल से छूटकर आई पीड़िता ने पति को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी। मंगलवार को दंपति ने थाने पर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राजेंद्र पाठक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें