फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और कृष्ण के मंदिर पर नहीं कर सकते समझौता : धीरेंद्र शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के सातवें दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि काबे की तरह ही राम और कृष्ण के मंदिर पर समझौता नहीं किया जा सकता। अयोध्या, मथुरा को हिंदुओं की आस्था के चलते निशाना बनाया गया।
घुघसी स्थित शारदा महाविद्यालय में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह पूजन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने एकता पदयात्रा आगे आरंभ की। राष्ट्रगान के बाद यात्रा आगे बढ़ी। रामनामी धुन गुनगुनाते हजारों श्रद्धालु साथ चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षाकर उनका स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान धीरेंंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि सनातन की रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा संभव है। आजाद भारत में देश को छुआछूत, जात-पात एवं ऊंच-नीच से आजादी चाहिए। देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है। इससे एक होकर निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया, क्या तुम लोग चाहते हो कि तुम्हारी जमीन पर कोई और कब्जा कर ले। कहा, जाति में फंसे रहे तो देश को नुकसान होगा। यात्रा को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक को बदले रास्ते से आगे भेजा। बुधवार को 17 किलोमीटर का सफर पूरा करके देर शाम यात्रा निवाड़ी (मध्य प्रदेश) पहुंची। यहां यात्रा को ठहराव दिया गया है। बृहस्पतिवार को यात्रा यहां से बरुआसागर होते हुए ओरछा तिगड्डा तक पहुंचेगी। भारी भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अफसर भी यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें