भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने महापौर प्रत्याशी के लिए पर एक नाम पर सहमति लगभग बना ली है। पार्टी सूत्रों की माने तो वैश्य वर्ग को टिकट दिया गया है। इस बात की चर्चा भी बुधवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बनी रही। संभावना है कि बृहस्पतिवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में महापौर पद पर एक नाम पर सहमति बनने के लिए मैराथन बैठकें चलती रहीं। छह दावेदारों के नाम लखनऊ प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिए गए। पार्टी सूत्रों की माने तो बुधवार को प्रदेश नेतृत्व ने अपने ही एक पुराने नेता पर दांव खेलने का निर्णय लिया है। यह नाम वैश्य वर्ग से बताया गया है। नाम पर मुहर लग चुकी है। केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी रह गया है। इधर, नाम के चर्चा में आने के बाद लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई देना भी शुरू कर दिया।