फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ललितपुर-बीना एक्सप्रेस व मेमू रद्द होने से बढ़ेगी समस्या, 8 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी 57 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। प्लेटफार्म नंबर 03 पर 25 नवंबर से नए ट्रैक का निर्माण शुरू होने से झांसी से प्रतिदिन ललितपुर, आगरा, इटावा व ललितपुर से बीना जाने वाले यात्रियों की समस्याएं बढ़ जाएंगी। उक्त रूट पर चलने वाली झांसी-आगरा, झांसी-इटावा, झांसी-ललितपुर व ललितपुर-बीना एक्सप्रेस व मेमू 8 जनवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। 680 मीटर नए ट्रैक का निर्माण किया जाना है।

डीआरएम ने बताया कि 8 जनवरी तक चलने वाले ट्रैक निर्माण की निगरानी वह स्वयं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म 3 एवं 7 पर कार्य अवधि के दौरान कुछ उपकरण एवं यात्री सुविधाओं का अस्थायी स्थानांतरण संभव है। इससे यात्रियों को कुछ असुविधा होगी। निर्माण के दौरान झांसी से चलने वाली सभी पैसेंजर व मेमू सहित 22 गाड़ियों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

ताज एक्सप्रेस ग्वालियर से व उदयपुर इंटरसिटी आगरा से चलेगी



प्लेटफार्म 3 पर निर्माण के दौरान 28 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएंगी। बरौनी मेल ग्वालियर, इटावा होकर चलेगी। 4 गाड़ियों के रूट में आंशिक परिवर्तन होगा। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी आगरा से व ताज एक्सप्रेस ग्वालियर से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें