फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से सात जुलाई के बीच होंगी निरस्त परीक्षाएं

Sun, 28 Jun 2015 12:09 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक नकल कराने पर पांच कॉलेजों की निरस्त हुईं परीक्षाओं के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शेड्यूल तय कर दिया है। चार से सात जुलाई के बीच निरस्त हुईं सभी परीक्षाएं अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बांदा में संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चित्रकूट के छात्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय, नरैनाखेरा- अगरहुंडा, केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा, भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय, रगौली- कर्वी, नवीन महाविद्यालय सरैंया, केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा की परीक्षाओं में सामूहिक नकल कराने की शिकायत किसी व्यक्ति द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से की थी। इस पर कुलपति ने सभी कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया था। बाद में पांचों कॉलेजों की कॉपियों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित की गई। बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक में विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सामूहिक नकल कराने की बात सामने आने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचों महाविद्यालयों की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दीं। बीयू द्वारा तैयार किए नए शेड्यूल के अनुसार छात्रपति शाहू महाराज कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चार जुलाई को दोपहर तीन से छह और बीए तृतीय वर्ष के अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की भी चार जुलाई को सुबह सात से दस के बीच अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, अतर्रा (बांदा) में होंगी। वहीं, केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की चार जुलाई को दोपहर तीन से छह व बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत तृतीय प्रश्नपत्र की सात जुलाई को दोपहर तीन से छह के बीच अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बांदा में होगी। केदारनाथ जगन्नाथ कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चार जुलाई को दोपहर तीन से छह, बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की छह जुलाई को दोपहर तीन से छह तथा बीए प्रथम वर्ष की समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा भी चार जुलाई को दोपहर तीन से छह के बीच अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बांदा में आयोजित होगी। इसी तरह, भगवानदीन सिंह पटेल कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चार जुलाई को दोपहर तीन से छह, बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की छह जुलाई को दोपहर तीन से छह, बीए तृतीय वर्ष की अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की चार जुलाई को सुबह सात से दस के बीच अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बांदा में आयोजित होगी। वहीं, नवीन महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चार जुलाई को दोपहर तीन से छह, बीए तृतीय वर्ष की संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की छह जुलाई को दोपहर तीन से छह, बीए तृतीय वर्ष की अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की चार जुलाई को सुबह सात से दस के बीच परीक्षा अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बांदा में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें