फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी छोड़ दी नहर की सफाई, कचरे का लगा ढेर

विज्ञापन
आजादपुरा नहर रोड पर फैला कीचड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरी गोविंद सागर बांध की बाईं नहर की आधी-अधूरी ही सफाई हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। बारिश में नहर पटरी पर एकत्रित किए गए कचरे से कीचड़ की समस्या हो गई है।
विज्ञापन

करीब तीन दशक पहले सिंचाई विभाग ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए गोविंद सागर बांध से दाईं व बाईं नहर निकाली थी। जिस समय इसका निर्माण हुआ था, उस दौरान नहर के आसपास कोई बस्ती नहीं थी। लेकिन, मौजूदा समय में शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिस कारण नहर के बगल में घनी बस्ती बस गई है। बाईं नहर आजादपुरा से होकर सिविल लाइन, रामनगर मोहल्ले से गांव की ओर जाती है। इस नहर में जगह-जगह कचरा अंबार लगा हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे कचरा घर में तब्दील कर दिया है। इससे आसपास के क्षेत्र में मच्छर की समस्या उत्पन्न हो गई है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान नगर पालिका ने इसकी सुध ली है। बीते दिनों नहर की सफाई का कार्य शुरू किया। इसी दौरान बारिश होने लगी, जिससे नहर पटरी पर एकत्रित रखा कचरा पानी के साथ फैल गया। इससे पैदल राहगीरों को नहर पटरी से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, जिन जगहों पर नहर की सफाई नहीं हुई है, वहां के लोग खुद को छला सा महसूस कर रहे हैं। अब वे पूरी नहर की सफाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर की पूरी सफाई कराई जाएगी। जो कचरा नहर पटरी पर रखा हुआ है, उसे सूखने पर उठवाया जाएगा। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें