फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बसों के माध्यम से जीएसटी चोरी कर माल ले जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन और जीएसटी विभाग की तीन टीमें गठित की गई हैं। संयुक्त टीमें सोमवार से अभियान की शुरूआत कर मंडल भर में बसों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन झांसी हेमचंद्र गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललितपुर मोहम्मद कय्यूम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जालौन सुरेश कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ ही जीएसटी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जीएसटी अफसरों की मौजूदगी में बसों की जांच की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि बसों से जीएसटी चोरी कर माल ले जाने वालों के खिलाफ सोमवार से अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए परिवहन और जीएसटी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें