फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गौरया को बचाने की मुहिम लाई रंग, तीस फीसदी का हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व गौरैया दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा कमिश्नरी पौधशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गौरैया की संख्या में तीस फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

विलुप्त होती गौरैया को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के साथ ही घोंसले वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी गौरैया को बचाने के तरीकों को बताया जा रहा है। जागरूकता का असर भी दिखने लगा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गौरैया की संख्या में तीस फीसदी तक का इजाफा हुआ है। कमिश्नरी पौधशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को घोंसले वितरित किए गए। इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश सोनकर, वन दरोगा प्रघुम्न भदौरिया, लक्ष्मण दास, वन रक्षक मनोज श्रीवास, पुष्पेंद्र, पूजा , मनीषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें