संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नए शैक्षिक सत्र में जुलाई में स्कूलों के खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन के अधिकारी एक सप्ताह की कवायद के बाद भी महज 18 स्कूली बसें ही खोज पाया, जिनकी फिटनेस व परमिट नहीं थे। इसके लिए स्कूल संचालकों से शपथ पत्र भरवाए गए हैं। टीमों ने 252 वाहनों की जांच की थी।
आरटीओ 1 से 15 जुलाई तक स्कूली बच्चों को अवैध तरीके से ढो रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद्र गौतम ने बताया कि 252 वाहनों की जांच की। बगैर फिटनेस मिले 18 स्कूली वाहनों का संचालन अब नहीं कर सकेंगे। इस बाबत शपथ पत्र परिवहन अधिकारियों ने प्राप्त किए। बगैर परमिट के स्कूली बच्चों को ढोने वाले 14 वाहनों को सीज किया गया। 22 वाहनों के चालान भी किए गए।
...............
- नियम विरुद्ध तरीके से स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मानक पूरे न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। - हेमचंद्र गौतम, एआरटीओ (प्रवर्तन)