फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान के खिलाफ अभियान

Thu, 30 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tree - फोटो : demo
विज्ञापन
लकड़ी की अवैध कटान को नियंत्रित करने के लिए बरुआसागर में वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो आरामशीन में अवैध रूप से लकड़ी रखी पाई गई। आरामशीन संचालक लकड़ी लाने के कागजात नहीं दिखा सके। उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र कुमार ने विभागीय टीम गठित कर लकड़ी की अवैध कटाने पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने टीम के साथ बरुआसागर स्थित तीन आरामशीन की जांच की। इस दौरान आरामशीन संचालक प्रदीप कुमार अग्रवाल और महमूद अली के नाम से पंजीकृत आरा मशीन लकड़ी लाने के कागजात नहीं दिखा सके। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिदिन आरा मशीनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि में भी जांच अभियान चल रहा है, ताकि अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन रोका जा सके।  इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी एके  मालवीय, क्षेत्रीय वनाधिकारी आरपी प्रजापति, सेक्सन आफीसर मो कमाल खां, जबर सिंह, वन दरोगा एजाजुद्दीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें