फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाई को फोन कर कहा अलविदा, फिर युवक ने खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बीते दिन अपने भाई को फोन कर कहा कि वह बहुत परेशान है, इसलिए अब जीना नहीं चाहता और जहर खाकर जान दे रहा है। भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उसने अलविदा कहकर फोन काट दिया। जब परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वा का रहने वाला 43 साल का मानसिंह पटेल उर्फ पप्पू पुत्र दयाचंद लंबे समय से शराब का आदि था। उसके चचेरे भाई अरविंद पटेल ने बताया कि मानसिंह की शादी के दो साल बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह लगभग बीस साल से अकेला रहता था और दिनरात शराब पीने का आदी हो गया था। इतना ही नहीं उसने अपना घरबार भी बर्बाद कर दिया था। परिजनों ने समझाया तो वह मऊरानीपुर के एक ढाबा पर काम करने लगा था। चचेरे भाई ने बताया कि मंगलवार को मानसिंह ने अपने भतीजे के मोबाइल से उसे फोन कर कहा था कि वह अब जीना नहीं चाहता और अब जहर खाकर जान देने जा रहा है। अरविंद ने उसे समझाते हुए रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन, वह नहीं माना और अलविदा कहकर फोन काट दिया। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे और आनन-फानन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें