फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलसंस्थान को फोन घुमाइए, पेयजल संकट की समस्या बताइए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए एक अप्रैल से टैंकरों का संचालन कराया जाएगा। ऐसे में जलसंस्थान ने टैंकर संचालन के लिए ऑनलाइन निविदाएं निकाली हैं। 15 मार्च तक इसके फाइनल होने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिस पर पेयजल संकट का निदान पा सकते हैं।
विज्ञापन

सूरज की तपिश बढ़ते ही महानगर के लगभग चार दर्जन मोहल्लों में पानी का संकट गहराने लगता है। यहां बोरिंग, हैंडपंप आदि सूख जाते हैं तो पाइपलाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था भी हांफने लगती है। जलसंस्थान द्वारा इन मोहल्लों में टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है, ऐसे में जलसंस्थान ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बस आपको फोन करना होगा और टैंकर आपके क्षेत्र में पहुंच जाएगा।
यहां कर सकते हैं शिकायत
जलसंस्थान के कंट्रोल रूम 7991353550 पर शिकायत कर सकते हैं। वहीं, कंट्रोल रूम में तैनात अवर अभियंताओं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसमें ओमप्रकाश 7991353544, हरिकेश 7991353501, प्रशांत 7991353545 आदि नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें