झांसी। गर्मियों में महानगर की जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए आगामी अप्रैल से टैंकरों का संचालन कराया जाएगा। ऐसे में जलसंस्थान ने टैंकर संचालन, ट्यूबवेल संचालन, कर्मचारियों की तैनाती की रणनीति तैयार की है। वहीं, गर्मियों में पानी का संकट न हो इसके लिए विभाग ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। बस आपको फोन करना होगा और टैंकर आपके क्षेत्र में पहुंच जाएगा। उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 8189074647, अवर अभियंता टैंकर 7991353545 एवं सहायक अभियंता प्रदीप जादौन 7991353542 के नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो