फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर के रूप में लगाए जाएं उद्योग, लोकल उत्पादों का हो उपयोग

विज्ञापन
अमर उजाला वेबिनार में शामिल सदस्य।
विज्ञापन
क्लस्टर के रूप में लगाए जाएं उद्योग, लोकल उत्पादों का हो उपयोग
विज्ञापन

झांसी। रविवार को अमर उजाला बेस ग्रुप के सदस्यों के बीच ‘आत्मनिर्भर भारत में झांसी का योगदान’ विषय पर चर्चा हुई। वेबिनार के माध्यम से आयोजित चर्चा में ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि भारत को व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्र में ही आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाना होगा। स्थानीय श्रम और स्थानीय उत्पादों को हम सभी को बढ़ावा देना होगा। लॉकडाउन के दरम्यान जिले में लौटे प्रवासी मजदूर हमारी बड़ी ताकत बन सकते हैं, जरूरत तो सिर्फ उनके सही इस्तेमाल की है। झांसी में भूसंपदा और श्रम, सभी कुछ प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं भी झांसी में साकार रूप लेने वाली हैं। ऐसे में झांसी आत्मनिर्भर भारत का बड़ा सहगामी बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें