फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली गिरने से केबल बॉक्स व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। मढ़ा मंदिर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गिरने से केबल और सुखनई नदी लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार दोपहर तकरीबन दो बजे तेज बारिश के बीच बिजली गिर गई, जिससे 33 केवी केबल बॉक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान सुखनई नदी किनारे लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर फुंक गया, जिससे क्षेत्र की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता बृजकिशोर विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभागीय टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जेई बृजकिशोर ने बताया कि दोपहर में हुई बारिश व बिजली के तेज झटके से केबल बॉक्स और ट्रांसफार्मर दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें