फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी बोलीं- कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कुछ भी बोलते रहते

Tue, 25 Mar 2025 03:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में दीनदयाल सभागार में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कुछ भी बोलते रहते हैं। 
विज्ञापन
मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं है। वो संविधान की किताब  तो लिए रहते हैं, मगर उसका ज्ञान नहीं है और कुछ भी बोलते रहते हैं।

विज्ञापन

 
मंगलवार को दीनदयाल सभागार में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव बताएं कि 2012 से 2017 तक उनकी सरकार रही, उन्होंने उत्त्तर प्रदेश के लिए क्या किया।

आगे कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार में हुए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, सभागार में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह, विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एलएलसी रामतीर्थ सिंघल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें