फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी से बढ़ रही दिक्कत

विज्ञापन
आरएफसी गोदाम के बाहर खड़े गेंहूँ से भरे कुछ ट्रकों को बरसाती से ठीक से ढका नहीं गया इससे बरसात में
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन का असर गेहूं खरीद पर पड़ रहा है। जूट फैक्ट्री बंद होने से केंद्रों पर बोरों की किल्लत हो गई। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं बोरों की कमी के चलते गेहूं केंद्र से एफसीआई गोदाम तक नहीं पहुंच पा रहा है। बताया जाता है कि भुगतान नहीं करने से सरकारी एजेंसियां बोराें की खरीद नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

जिले के 73 गेहूं क्रय केंद्रों पर 94 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17514.50 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। खरीद के लिए विपणन विभाग की ओर से केंद्रों को बोरे उपलब्ध कराए गए थे। किसान गेहूं लेकर पहुंचे, तो बोरों की कमी सामने आने लगी। जिले के पीसीयू और नेफेड के केंद्रों पर किसानों को बोरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि सरकारी एजेंसियों ने बोरों के लिए विपणन विभाग को भुगतान नहीं किया है। इसके चलते बोरे नहीं दिए गए हैं। वहीं केंद्रों पर अब तक 2965 किसान गेहूं की बिक्री कर चुके हैं।
डिपो के बाहर खड़े ट्रक, भीग रहा गेहूं
जिले के एफसीआई गोदाम के बाहर पांच दिनों से ट्रकों की लंबी कतार लग रही है। बताया जाता है कि एफसीआई ने मजूदरों की कमी के चलते डिपो में रोज छह ट्रक उतारने के लिए कहा है। इसके चलते ट्रकों की कतार लगती जा रही है। बारिश के चलते लगातार गेहूं भीग रहा है।
विज्ञापन

कुछ सरकारी एजेंसियों के केंद्र पर बोरों की कमी हुई थी। एजेंसियों ने बोरों के लिए भुगतान नहीं किया था। सोमवार को केंद्रों को बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं। डिपो के बाहर खड़े ट्रकों के संबंध में बैठक हुई है। डगरवाहा डिपो पर रोज 35-40 ट्रकों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन

अनूप सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

आरएफसी गोदाम के बाहर खड़े गेंहूँ से भरे कुछ ट्रकों को बरसाती से ठीक से ढका नहीं गया इससे बरसात में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें