फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर प्राणघातक हमले का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो साल पहले कचहरी चौराहा पर महानगर के चर्चित कारोबारी संजय वर्मा पर हुए प्राणघातक हमले के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

21 जुलाई 2018 को कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव निवासी कारोबारी संजय वर्मा दोपहर डेढ़ बजे न्यायालय से काम निपटाकर चार पहिया गाड़ी में सवार होकर अपने पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को बड़ागांव गेट बाहर निवासी रवि वर्मा चला रहा था। पीछे की सीट पर दाएं तरफ लक्ष्मीगेट बाहर निवासी जय उर्फ विकास और बाएं तरफ बूढ़ा भोजला निवासी सुरक्षा गार्ड सुनील कुशवाहा व बीच में संजय वर्मा बैठे थे। चारों गाड़ी में सवार होकर कचहरी चौराहा से कुछ कदम आगे निकले थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकर पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलाकर कारोबारी पर हमला कर दिया था। गोली लगने से सुरक्षागार्ड जय की मौत हो गई थी। जबकि, अन्य सभी लेाग घायल हो गए थे। नवाबाद पुलिस ने संजय के पुत्र संचित वर्मा की तहरीर पर कोतवाली के चतुरयाना निवासी रिंकू उर्फ सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा, बॉबी गेड़ा और लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, उधम गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इस घटना मेें अन्य आरोपी तो जेल गए थे, लेकिन रिंकू उर्फ सोनू गेड़ा पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। गिरफ्तारी न होने पर अदालत से तीन वारंट भी जारी हुए थे। सूचना मिलने के बाद नवाबाद पुलिस ने भोपाल में डेरा डाल लिया था। बृहस्पतिवार को भोपाल से गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस झांसी लाई। जहां शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें