फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
नितिन अग्रवाल उर्फ गोलू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कारोबारी ने दुकान में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद के कारोबारी पुत्र ने शुक्रवार सुबह अपनी दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह क्रिकेट मैच में सट्टा खेलता था। भारत- न्यूजीलैंड मैच के बाद वह तनाव में था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना सीपरी बाजार स्थित न्यूटन कंपाउंड निवासी विनोद अग्रवाल की चमनगंज में अग्रवाल एंड संस के नाम से हार्र्डवेयर की दुकान है। विनोद के पुत्र नितिन अग्रवाल उर्फ गोलू (32) रोजाना सुबह 9 बजे के करीब दुकान खोलते थे। शुक्रवार को वह परिजनों को बिना बताए सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने पहुंच गए। दुकान का आधा शटर अंदर से बंद कर वे ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। वहां बोरिंग वाले तार के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह 9 बजे के आसपास कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो आधा शटर खुला देख शक हुआ। उनको लगा कि शायद दुकान में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियोेें की सूचना पाकर विनोद मौकेे पर पहुंचे। शटर खोलकर अंदर पहुंचे तो सारा सामान सुरक्षित था। इसके बाद सभी ऊपर फ्लोर पर पहुंचे तो नितिन को फांसी पर लटका देख घबरा गए। शव लटका देखकर पिता के पैरोें तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीपरी बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मोबाइल के सहारे आत्महत्या कारणों को तलाशेगी पुलिस
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में आत्महत्या करने वाले नितिन अग्रवाल उर्फ गोलू की मौत की असली कारणों का पुलिस उसके मोबाइल से पता लगाएगी। नितिन के तीन मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। उधर, परिजनों ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले कुछ लोगों को नाम भी पुलिस को बताए हैं। इस आधार पर भी जांच शुरू हो गई है।
सेंट्रल होटल के पीछे रहने वाले मृतक के चाचा प्रवीण कुमार का कहना है कि नितिन मोबाइल पर मैच में सट्टा खेलता था। विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत - न्यूजीलैंड के मैच के बाद से ही वह तनाव में था। कुछ लोग उसे दिन व रात में मोबाइल पर फोन कर रहे थे, जिस कारण वह परेशान था। उन्होंने भी उसको तनाव में देखकर टोका था, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया था। उनका कहना है कि यदि वह उनको बताता तो वह पूरी मदद करते। मौके पर पहुंची पुलिस ने नितिन के तीन मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं जिनकी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। चाचा समेत अन्य रिश्तेदारों ने कुछ सटोरियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने भी अभी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस परिजनों से जानकारी लेगी। वहीं, सूचना पाकर मृतक के घर पर व्यापारियों का भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

आज होगा अंतिम संस्कार
मृतक नितिन तीन बहनों में एकलौता भाई था। उसकी एक बहन मुंबई, दूसरी पुणे व तीसरी झांसी में रहती हैं। दोनाें बहनों के आने का इंतजार है। शनिवार सुबह 8 बजे नंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। नितिन की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके एक पुत्र व पुत्री है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें