फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से कारोबारी की मौत, इंस्पेक्टर समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात थाना टहरौली के बंगराबंगरी गांव के पास तेज गति से आ रही कार अचानक सड़क पर आई नील गाय से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक कारोबारी की मौत हो गई, जबकि ललितपुर में तैनात इंस्पेक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद स्थित सनफ्रान सिटी निवासी राजकुमार शिवहरे (38) कारोबारी थे। सोमवार शाम वह अपने साथी ललितपुर में तैनात इंस्पेक्टर सुनीत सिंह व देवेंद्र कुशवाहा के साथ कार में सवार होकर गुरसराय गए थे। रात करीब एक बजे तीनों कार से झांसी आ रहे थे। टहरौली स्थित बंगरा-बंगरी गांव के पास अचानक सड़क पर नील गाय आ गई। राजकुमार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सके और तेज गति से आ रही कार गाय से टकराकर पलट गई। कार सड़क के किनारे पुलिया के गड्ढे में फंस गई। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से तीनों को बाहर निकला गया। एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार से पहले ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि, सुनीत व देवेंद्र को शरीर में कई जगह चोटें आने के कारण भर्ती कर लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। टहरौली प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें