फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के रैन बसेरों में नहीं शौचालयों की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के रैन बसेरा में यात्रियों के लिए रजाई और कंबल की व्यवस्था तो है, लेकिन उन्हें शौचालय की सुविधा प्राप्त नहीं है। इसके साथ ही रैन बसेरा में न तो सूचना बोर्ड लगा है और न ही वह बसों के अतिक्रमण से मुक्त हो पा रहा है।
विज्ञापन

महानगर के बस स्टैंड पर हजारों यात्री नियमित आते हैं। इनके विश्राम के लिए स्टैंड परिसर में नगर निगम का रैन बसेरा बना हुआ है, जिसमें यात्रियों को सभी सुविधाएं निशुल्क प्राप्त होती हैं। सर्दी से बचाव के लिए रजाई व कंबल की व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन यहां नवनिर्मित शौचालय बंद पड़ा है। रैन बसेरा में ठहरे यात्रियों ने बताया कि उन्हें स्टैंड पर मौजूद शौचालयों में जाना पड़ता है, जिसका उन्हें शुल्क देना पड़ता है। इसके साथ ही कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगा है जिससे पता चल सके कि रैन बसेरा कहा हैं। इस संबंध में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि पांच रैन बसेरा महानगर में हैं। जहां - जहां से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन्हें दुरस्त कराया जा रहा है।
बस स्टैंड पर 13 लाख रुपये से अधिक की लागत में यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। लेकिन यह पिछले कई सालों से यात्रियों को कोई आराम देने की स्थिति में नहीं है। गंदगी के ढेर और बसों के घेरे में होने से यात्रियों को पता ही नहीं चलता कि यहां कोई प्रतीक्षालय भी है। नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि कई बार इस प्रतीक्षालय का दौरा कर चुके हैं लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें