फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू के कुलसचिव का तबादला, परीक्षा नियंत्रक बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। शासन ने बुधवार रात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह का तबादला डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या के परीक्षा नियंत्रक पद पर कर दिया है। चूंकि, बीयू में किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन




विनय कुमार सिंह ने आठ जनवरी 2022 में बीयू के कुलसचिव का पदभार संभाला था। इनके ही देखरेख में बीयू का नैक ए प्लस-प्लस ग्रेड के लिए निरीक्षण हुआ और ग्रेड मिला। चर्चा है कि विगत दिनों कुलसचिव के खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत की गई थी। बुधवार रात विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उनका तबादला आदेश जारी किया। कहा गया है कि उप्र राज्य विवि सेवा के अधिकारी उमानाथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसलिए शासकीय कार्य हित में विनय कुमार सिंह का तबादला वहां किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें