फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 बच्चे घायल; तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था चालक

Mon, 24 Mar 2025 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए, इनमें पांच की हालत गंभीर है। हालत नाजुक होने पर पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। चालक बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ के बरोदा बबाई गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार सभी बच्चे बस के नीचे दब गए। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन


बस का शीशा तोड़कर किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार तेज होने से हादसा हुआ। पुलिस आरोपी चालक बलबीर सिंह उर्फ बब्बा को तलाश रही है।

पूंछ कस्बे के मायानन्द इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले तीस स्कूली बच्चों को लेकर चालक बलवीर निकला था। सभी स्कूली बच्चे 12-14 साल के बीच हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बस जैसे ही पूंछ के बरोदा बबाई गांव के बीच पहुंची, तभी रफ्तार तेज होने से पुलिया के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


सड़क किनारे जाकर बस पलट गई। चालक गेट खोलकर निकल भागा। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने शीशा तोड़कर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। 

हादसे में विवेक, अक्षय कुशवाहा, निकेत, पूनम वर्मा, शिवानी, राजवीर, श्रुति, अनन्या शर्मा, ईशांत, संस्कार, रितिक, प्रिंस समेत 15 बच्चे घायल हो गए। उनको पूंछ के निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पांच स्कूली बच्चों की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक आरोपी चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें