फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवारों को बचाने में बस पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। महरौनी रोड पर ग्राम छिल्ला नई बस्ती के पास सोमवार को ललितपुर से टीकमगढ़ जा रही बस बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम कारी निवासी संदीप कुशवाहा (25), अरविंद (24) और दीपक (19) सोमवार को ललितपुर की ओर से बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक ग्राम छिल्ला में नई बस्ती के पास पहुंची थी, तभी सामने से गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक के पीछे ही यात्रियों से भरी हुई बस भी आ रही थी। चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार 65 वर्षीय बड़ी दुलैया निवासी ग्राम कुरौरा घायल हो गईं।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चौकी खितवांस प्रभारी पुलिस भी पहुंची। घायल बाइक सवारों और महिला बस यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया। घायल संदीप और बड़ी दुलैया की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि बाइक के आगे गाय के आ जाने से यह घटना घटित हुई। घायलों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें