फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेता का पुतला फूंका, हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 16 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम पर की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को झांसी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पैगंबर का अपमान करने से नाराज लोगों ने शाम को इलाइट चौराहे पर हिंदू संगठन के नेता के पुतले फूंके। इसके बाद डमरू सिनेमा के सामने जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस द्वारा लाठियां भांज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने पर भीड़ ने पथराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए शहर के अति व्यस्त इलाइट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पैगंबर पर की गई टिप्पणी से नाराज शहर के अलग - अलग क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग वाहनों से शाम लगभग चार बजे नारेबाजी करते हुए इलाइट चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हिंदू संगठन के नेता का पुतला फूंका। इसी दौरान झोकन बाग के रास्ते से कुछ और युवक दूसरा पुतला लेकर चौराहे पर आ गए। उन्होंने भी नारेबाजी करते हुए दूसरा पुतला फूंका। तत्पश्चात सभी नारेबाजी करते हुए डमरू सिनेमा के सामने पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए यह लोग हंगामा करने लगे। जाम लगाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा व सीओ सिटी कल्याण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, लेकिन वह हंगामा करते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठियां भांजीं, जिससे भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारी मौके पर ही अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान कई दोपहिया वाहन गिर पड़े तो कई को पुलिस कर्मियों ने गिरा दिया। कुछ दूर जाकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हल्का पथराव किया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस एक मौलाना को पकड़कर थाने ले आई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ और लोग भी प्रदर्शन करने आ रहे हैं। इसके बाद इलाइट चौराहा छावनी में तब्दील कर दिया गया। घटना के करीब बीस मिनट बाद जिलाधिकारी अनुराग यादव ने भी इलाइट चौराहेपर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। लेकिन, देर शाम तक प्रदर्शन करने कोई भी नहीं आया। मौलाना को भी छोड़ दिया गया। हालांकि, एहतियातन देर रात तक पुलिस चौराहे पर तैनात रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें