फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल से जल रही थी बिजली, लेकिन बिल नहीं बन रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने सोमवार को अलग- अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर दस लोगों को चोरी करते पकड़ लिया। टीम ने एक ऐसे उपभोक्ता को भी पकड़ा है, जो नौ साल से बिजली का उपयोग कर रहा था, लेकिन उसका बिल नहीं बन रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु के निर्देश पर बिजली चेकिंग टीम ने नई बस्ती में एक ऐसे कनेक्शन को पकड़ा, जिसका बिल 2011 से नहीं बन रहा था। उपभोक्ता ने 2011 में नया मीटर घर के अंदर लगवा लिया था और वह कागजातों में भी चढ़ा था। इसके पहले भी उपभोक्ता पर एक लाख रुपये से अधिक बकाया चल रहा था, जिसमें उसने 40 हजार रुपये 2017 में जमा किए थे। उपभोक्ता के घर पर अब नया मीटर लगाया जा रहा है। पुराने मीटर की वीडियो रिकार्डिंग कर ली गई है, जिसके आधार पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बनाया जा रहा है। इस मामले में क्षेत्र के मीटर रीडर की लापरवाही उजागर हुई है, इसे लेकर बिलिंग कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान सात अन्य लोगों को भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में अवर अभियंता सुनील कुमार शामिल रहे। इसी तरह मेडिकल सबस्टेशन से जुड़े गुमनावारा व वीरांगना नगर में चेकिंग के दौरान तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल, अवर अभियंता राजीव श्रीवास शामिल रहे।
विज्ञापन

केबल बक्सा फटा
झांसी। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का केबल बक्सा आरटीओ कार्यालय के निकट फट गया। इस कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति न्यू गल्लामंडी लाइन से जोड़कर सुचारु की गई। देर रात तक केबल बक्सा को दुरुस्त करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें