फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि को मिले सवा तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विकास निधि के तहत सरकार ने 3.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इसकी मदद से झांसी, महोबा, जालौन की कुल नौ परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी को यह कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि के जरिए झांसी समेत हमीरपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट की कुल नौ सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़या जा सकेगा। इसके लिए राज्यांश के तौर पर सरकार ने 3 करोड़ 18 लाख 45 हजार रूपये जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से आज शासनादेश भी जारी कर दिया गया। इनमें झांसी की दो परियोजनाएं शामिल की गई हैं। यहां निवि से खिरियाराम होते हुए समथर संपर्क मार्ग एवं ग्राम नंदसिया से नंदखास संपर्क मार्ग को शामिल किया गया है। इन दोनों संपर्क मार्गो के बनाए जाने से यातायात सहूलियत आसान होगी।
इसी तरह जनपद जालौन में अनघौरा से परावर से मध्य प्रदेश सीमा तक संपर्क मार्ग निर्मित होगा। हमीरपुर में झिरमौली का डेरा संपर्क मार्ग, केवट का डेरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, चंदुली अहीर संपर्क मार्ग नवनिर्माण कराया जाएगा। बता दें, इन परियोजनाओं के लिए कुल 7.95 करोड़ रुपये का आवंटन पहले हो चुका। शेष धनराशि आवंटन न होने से कार्य पूरा नहीं हो सका था। इन कार्यों की निगरानी का काम मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है। आवंटन के साथ पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को यह सभी कार्य नियत समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें