फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय: रक्षाबंधन पर भी भइया-बहनें देंगे परीक्षाएं, परीक्षा नियंत्रक ने दिया ये तर्क

Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों के सम सेमेस्टरों की परीक्षाएं 21 जुलाई से शुरू हुई हैं, जो कि 11 अगस्त तक होनी हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय रक्षाबंधन पर्व का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में 11 अगस्त को राखी के त्योहार पर भी अलग-अलग शिफ्ट में बीयू ने परीक्षाएं रख दी हैं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और कॉलेजों में इन दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बीयू ने 11 अगस्त को विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं रखी हैं। उस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी है। ऐसे में त्योहार पर भाई-बहनों को परीक्षा देनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्सों के सम सेमेस्टरों की परीक्षाएं 21 जुलाई से शुरू हुई हैं, जो कि 11 अगस्त तक होनी हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय रक्षाबंधन पर्व का ध्यान नहीं रखा गया। ऐसे में 11 अगस्त को राखी के त्योहार पर भी अलग-अलग शिफ्ट में बीयू ने परीक्षाएं रख दी हैं।

बृहस्पतिवार को बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर साइंस छठवें सेमेस्टर की बायो पेस्टीसाइड एंड बायो फर्टिलाइजर्स, बीए ऑनर्स हिंदी, सोशल वर्क, अंग्रेजी, एजूकेशन, इकोनॉमिक्स, फाइन आर्ट्स की द्वितीय सेमेस्टर की हिस्ट्री ऑफ इंडिया विषय की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 10 बजे रखी गई है।
विज्ञापन


वहीं, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चरल साइंस चतुर्थ सेमेस्टर की प्रिंसिपल्स ऑफ फूड साइंस एंड ह्यूमन न्यूट्रीशन और बीए ऑनर्स हिंदी, सोशल वर्क, अंग्रेजी, एजूकेशन, इकोनॉमिक्स की द्वितीय सेमेस्टर की ह्यूमन राइट्स विषय की परीक्षा तृतीय पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे होनी है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जिन बहनों या भाइयों को राखी बांधने या बंधवाने के लिए दूसरे जिले या राज्य जाना होगा, वो कैसे ये पर्व मनाएंगे। उनके पास सिर्फ राखी भेजने या मंगवाने का ही विकल्प बचा है। वहीं, इस मामले में परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने कहा कि चूंकि बीयू में 12 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है, इसलिए बृहस्पतिवार को पेपर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें