झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बुधवार को झांसी समेत उप्र व मप्र के छह शहरों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 6,079 परीक्षार्थियों ने किस्मत आजमाई।
झांसी, ग्वालियर, प्रयागराज, लखनऊ, छतरपुर एवं कानपुर में प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 7,549 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, परंतु परीक्षा देने 6,079 ही पहुंचे। 1,470 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा से दूरी बना ली। छात्रों की उपस्थिति तकरीबन 80 प्रतिशत रही। इस दौरान विश्वविद्यालय की टीमें निगरानी में जुटी रहीं। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।