बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में परीक्षा वहिष्कार करते छात्र छात्राएं
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
झांसी के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में सोमवार को BSc बायो मेडिकल साइंस छठवें सेमेस्टर का पेपर छात्रों के आक्रोश का कारण बन गया। छात्रों ने दावा किया कि प्रश्न पत्र सिलेबस से बाहर का था, जिसके चलते उन्होंने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।
परीक्षा भवन से बाहर निकले नाराज़ छात्र-छात्राएं। छात्र मांग कर रहे हैं कि यह परीक्षा रद्द कर दोबारा 9 मई 2025 को कराई जाए।
प्रोफेसर एम. एम. सिंह ने बताया, "छात्रों ने पेपर को आउट ऑफ सिलेबस बताया है, उनकी आपत्तियों को संज्ञान में लिया गया है।"
इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर हैं।