फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 63.06 फीसदी ने लगवाया टीका, महोबा अव्वल, झांसी सबसे नीचे

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के मामले में झांसी सबसे नीचे रहा है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बुंदेलखंड में 63.06 फीसदी ने लगवाया टीका, महोबा अव्वल, झांसी सबसे नीचे
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के दूसरे दिन बुंदेलखंड में 63.06 फीसदी टीकाकरण हुआ। वैक्सीनेशन में इस बार महोबा ने बाजी मार ली है। यहां पर 80.05 फीसदी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। ललितपुर ने दूसरे स्थान हासिल किया है, जबकि झांसी सबसे नीचे रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सभी जिलों को मिलाकर शुक्रवार को 7616 डॉक्टरों, कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगनी थी। सुबह दस से शाम छह बजे तक चले टीकाकरण के दौरान 4803 चिकित्सकों, कर्मचारियों ने टीका लगवाया। कुल मिलाकर बुंदेलखंड में 63.06 फीसदी टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में इस बार बुंदेलखंड के महोबा जिले ने बाजी मार ली है। यहां पर सर्वाधिक 80.05 फीसदी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगी है। जबकि, ललितपुर दूसरे, हमीरपुर तीसरे, बांदा चौथे, जालौन पांचवें और चित्रकूट छठवें स्थान पर रहा। टीकाकरण में सबसे फिसड्डी झांसी रहा। यहां पर मात्र 58.64 फीसदी टीकाकरण हुआ। झांसी में ग्रामीण इलाकों में तो अच्छा खासा टीकाकरण हुआ, मगर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में कम टीकाकरण होने की वजह से झांसी का प्रतिशत गिर गया।
विज्ञापन

ये रही स्थिति
जनपद लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
महोबा 361 289 80.05
ललितपुर 700 473 67.57
हमीरपुर 928 621 66.91
बांदा 1268 824 64.98
जालौन 1300 795 61.15
चित्रकूट 600 359 59.83
झांसी 2459 1442 58.64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें