फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रदेश में खूब तपा बुंदेलखंड, पारा 44 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बृहस्पतिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बुंदेलखंड तपा। बांदा, उरई और झांसी में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने दो दिन और ऐसी ही गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन




मैदानी इलाकों से आने वाली हवा ने पिछले कुछ दिनों से गर्मी का ग्राफ बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे सूरज की तपिश तेज होती जाती है, वैसे-वैसे सड़कों, बाजारों में लोगों की भीड़ भी कम होती जाती है। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप खिली होने से ऐसी ही स्थिति बनी रही। प्रदेश में सर्वाधिक तपने वाले शहर में बांदा और उरई शामिल रहे। यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, झांसी का दिन का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को भी तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक बना रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें