झांसी। बुंदेलखंड के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजना के विकास के लिए शासन ने 8.45 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। यह रकम जिला योजना सामान्य व जिला सेक्टर अनुसूचित जाति सब प्लान मद से उपलब्ध कराई गई है।
बुंदेलखंड क्षेत्र के दोनों मंडलों के सातों जनपदों के लिए शासन ने आठ करोड़ पैंतालीस लाख अड़सठ हजार रुपये की धनराशि आवंटित की है। इसमें झांसी मंडल के झांसी जिले को 78.56 लाख, ललितपुर को 1.58 करोड़ व जालौन को 88.98 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
जबकि, चित्रकूट मंडल के हमीरपुर जिले कोे 2.38 करोड़, महोबा को 1.62 करोड़, बांदा को 1.09 करोड़ तथा चित्रकूट जनपद को 10.07 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस बजट का उपयोग शहरी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के विकास में किया जाएगा। जिला सेक्टर अनुसूचित जाति सब प्लान मद में मिली राशि से अनुसूचित जाति बाहुल्य नगरीय क्षेत्रों में पेयजल योजनाएं विकसित होंगी।