फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांड कंट्रोल सेंटर में दिखेगी बुंदेली संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर निगम में बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में प्रगति लाकर 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सेंटर में बुंदेलखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए इंटीरियर डिजाइन किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने डाटा सेंटर को कोडिंग लॉक से सुरक्षित रखने के लिए कहा। उन्होंने वीडियो वॉल पैनल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बुंदेलखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए इंटीरियर डिजाइन किया जाए। मीटिंग हाल बुंदेलखंड की कला और संस्कृति के अनुरूप तैयार किया जाए। मंडलायुक्त ने एएसआई से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर के 10 द्वारों को सुरक्षित करने और अपने पुराने वैभव के साथ उसका पुनरुद्धार करने के लिए कहा। कमिश्नर ने कहा कि किले की तलहटी में बनी बाउंड्री वॉल को चित्रकारी के माध्यम से तैयार किया जाए। किले की तलहटी में पार्क और लैंडस्कैपिंग कार्य को जल्द शुरू कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने किले में एडवांस लाइट साउंड सिस्टम लगाए जाने व दूधिया रोशनी से जगमग करने हेतु फ साड लाइट लगाए जाने के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगभग 927 करोड़ के 63 कार्यों की डीपीआर बनाकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए वर्क आर्डर जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, स्मार्ट सिटी के नोडल अमित कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें